यासिर मुश्ताक
प्रेविऔस् पोस्ट्स
शुक्रवार, सितंबर 11, 2009 13:27s
चंद्रयान: सफल या असफल?
भारत की चांद छूने की महत्वाकांक्षी परियोजना चंद्रयान मिशन की यात्रा समाप्त हो गई है लेकिन सवाल यह कि समय से पहले खत्म होकर यह मिशन सफल रहा या फिर असफल। अगर इसरो की मानें तो इसने सभी कामों को पिछले दस महीनों के अंतरिक्ष विचरण के दौरान सफलतापूर्वक अंजाम दे दिया है। चंद्रयान दो साल की अपनी निर्धारित मिशन अवधि को पूरा करने में नाकाम रहा, जो इसरो के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। चंद्रयान-1 के साथ भेजे गए 11 पे-लोड में से 5 भारतीय व 6 विदेशी हैं। प्रक्षेपण के 312 दिन बाद चंद्रयान-1 से इसरो का संपर्क 29 अगस्त देर रात 1.30 बजे अचानक टूट गया और उसके बाद से चंद्रयान कहां है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसरो वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों के बाद भी उससे न तो कोई आंकड़ा प्राप्त किया जा सका और न ही कोई संदेश भेजा जा सका।...
पोस्टेड यासिर मुश्ताक at 13:27 PM 2 कमेंट्स



























