IBN7 IBN7

[+] 31 और खबरें

...ताकि रैंप से सीधे रोड पर न आए कोई मॉडल

Posted on Mar 07, 2009 at 01:23pm IST | Updated Mar 07, 2009 at 09:25pm IST

नई दिल्ली। फैशन जगत की बात करते ही जहन में एक ऐसी दुनिया की तस्वीर सामने आ जाती है जहां हर तरफ चकाचौंध कर देने वाली रोशनी तालियों की गडगड़हट, रेम्प पर जलवा बिखेरती खुबसूरत मॉडल्स दिखाई देती है।

लेकिन इस हकीकत की जिंदगी उतनी ही छोटी है। ऐसा करियर जो मॉडल्स का ताउम्र साथ नहीं दे सकता। आखिर करियर की चमक फीकी होने पर क्या करें हसीन बालाएं। इसी का हल ढूंढने के लिए सामने आया है FASHION DESIGN COUNCIL OF INDIA.

रैंप पर केटवॉक करतीं मॉडल्स के पास नेम फेम और सक्सेस होता है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए इनको कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सालों की मशक्कत के बाद रैंप पर जलवे बिखेरने का मौका मिलता है।




लेकिन ये जलवा कितने दिन रहेगा। इस सवाल का जवाब किसी मॉडल के पास नहीं है। चार दिन की चांदनी कब अंधेरी रात में तब्दील जाएगी और फिर क्या होगा। यही सवाल फैशन जगत की मल्लिकाओं के जहन में कोंदता रहता है।

ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहना इनके लिए खुदकुशी से कम नहीं है। हजारों मॉडल्स की इसी परेशानी को समझते हुए FASHION DESIGN COUNCIL OF INDIA ने ऐसी मॉडल्स को RE-ESTABLISH करने का बीड़ा उठाया है। जिसके तहत मॉडलिंग का करियर खत्म होने पर उनको इसी इंडस्ट्री में काम और दाम मिल सके।

फैशन इंडस्ट्री में करियर जरूर चमकदार होता है लेकिन उसकी उम्र भी उतनी कम होती है। करियर खत्म होते ही मॉडल्स को दूसरा करियर चुनना बहुत ही मुश्किल होता होता है। क्योंकि रोजाना की चमचमाती जिंदगी को छोड़कर दूसरा काम करना उनके लिए आसान नहीं होता।

कम उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत करने वाली मॉडल कुछ सालों में ही फेड आउट होने लगती हैं। बढती उम्र के साथ उनकी जगह दूसरी कम उम्र की मॉडल्स लेने लगती हैं। ऐसे में खुद को साबित करना अपनी मार्केट वैल्यु बरकरार रखने का प्रेशर उनको झेलना पड़ता है।

इसमें कोई दो राय नहीं कि एक मॉडल की जिंदगी बहुत कम होती है। बहुत कम मॉडल्स ही इस मिथ तोड़ पाने में कामयाब रहती हैं। ऐसे में फैशन जगत की इन हसीनाओं को बचाने के लिए ये एक कारगर कदम साबित हो सकता है। भले ही जिंदगी में वो पुरानी चकाचौंध न रहे लेकिन कम से कम चैन तो बचा रह ही सकता है।

इस खबर पर अपनी राय दें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Model, Career, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
यौन संबंधों पर भी पड़ रही है मंदी की मार
अगली खबर
हे भगवान, वो लड़का शादी को तैयार ही न हो!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012
Photogallery
वॉट ए पोज
08:02 AM, Jan 25, 2012
Photogallery
लिंगरी कलेक्शन
09:01 AM, Jan 20, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7