IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय पुजारियों को पीटा

Posted on Sep 04, 2009 at 10:04pm IST

Email
Print

काठमांडू। नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में तैनात भारतीय पुजारियों की शुक्रवार को माओवादियों ने पिटाई की और उनके कपड़े व जनेऊ फाड़कर उनकी परेड निकाली।

शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे चालीस से 50 माओवादी भक्तों की आड़ में मंदिर में पहुंचे और दो पुजारियों को बाहर खींच लिया। इन पुजारियों के नाम गिरीश भट्ट और राघवेंद्र भट्ट हैं। जब तक पुलिस इन पुजारियों की मदद के लिए पहुंचती दोनों की जबर्दस्त पिटाई की जा चुकी थी।

जिन पुजारियों पर आज हमला किया गया है वो कुछ दिनों पहले ही कर्नाटक से लाए गए थे। इस घटना के बाद हरकत में आए भारतीय विदेश मंत्रालय ने तुरंत नेपाल सरकार से इस बारे में जवाब-तलब किया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को 'इंद्र जात्रा' उत्सव के दौरान सरकार के पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय पुजारी की नियुक्ति के फैसले से राजधानी काठमांडू में हिंसा भड़क उठी थी। पशुपतिनाथ की ओर जाने वाली सड़कों को गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया था।

प्रदर्शनकारी 'भारतीय पुजारी, भारत जाओ' का नारा लगा रहे थे। बुधवार शाम प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल ने पशुपतिनाथ मंदिर में दो भारतीय पुजारियों की नियुक्ति का फैसला सुनाया था, जिसके बाद से ही यहां प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

इससे पहले नेपाल की पूर्ववर्ती माओवादी सरकार ने 300 वर्ष पुरानी उस परंपरा को तोड़ दिया था, जिसके तहत पशुपतिनाथ मंदिर में केवल भारतीय पुजारियों को ही पूजा करवाने का अधिकार प्राप्त था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल के इतिहास में पहली बार पशुपतिनाथ मंदिर में भारतीय पुजारी के स्थान पर नेपाली पुजारियों को नियुक्त किया था।

प्रचंड के फैसले का उस समय विरोध भी हुआ था लेकिन मई में प्रचंड के सत्ता से बाहर होने के बाद नई गठबंधन सरकार ने एक बार फिर से पुरानी परंपरा को जारी रखने का आदेश दिया था।

नेपाल के पीएम के सलाहकार राजन भट्टराई ने आईबीएन7 से बातचीत में कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। पुजारियों और मंदिर की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सरकार की तरफ से आश्वस्त किया जाता है कि आगे से ऐसी घटना नहीं होने दी जाएगी।

दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Nepal, Mandir, Pujari



पिछली खबर
उरुम्की में सिरिंज हमलों पर आक्रोश जारी
अगली खबर
अफगानिस्तान: विस्फोट में पोलैंड के सैनिक की मौत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7