'करीब मत आना, मेरे पास चाकू है'
राउरकेला। उड़ीसा के राउरकेला स्थित जुवेनाइल होम में 3 नाबालिग लड़कों की जमकर पिटाई कर दी। दो दर्जन से ज्यादा पुलिस वाले 3 मासूमों पर टूट पड़े।
दरअसल तीनों लड़कों ने जुवेनाइल होम के सुपरिटेंडेंट को बंधक बना लिया था और उसकी गर्दन पर सब्जी काटने वाला हंसिया रखकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। खबर मिलने के तीन घंटे बाद राउरकेला पुलिस हरकत में आई।
आखिरकार पुलिस के जवान जुवेनाइल होम में घुस गए। नाबालिक बच्चों के चंगुल से सुपरिटेंडेट को आजाद तो करा लिया। लेकिन पुलिस के जवान उसके बाद जल्लादों की तरह बच्चों पर टूट पड़े। हिरासत में लेकर तीनों की बेरहमी से पिटाई किया। बच्चों की उम्र 9 से 17 साल के बीच है। ये बच्चे पिछले दो साल से अदालती कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे।
राउरकेला के जुवेनाइल होम में 50 बच्चों की क्षमता है लेकिन इस समय कुल 81 बच्चे वहां पर हैं। कुछ बच्चे तो पिछले 4 साल से हैं और आज तक कभी उनकी अदालत में पेशी नहीं हुई। इन तीनों बच्चों को भी यहां दो साल से रखा गया है। बच्चों की शिकायत है कि उन्हें कभी अदालत में पेश नहीं किया गया। बच्चे जुवेनाइल होम में हो रहे बुरे व्यवहार से भी दुखी थे।
कानून के मुताबिक नाबालिग बच्चों की सुनवाई 4 महीने में पूरी की जानी चाहिए। सर्वे के आधार पर उड़ीसा में कुल 5 हजार नाबालिग बच्चों के केस अब तक सुनवाई के बगैर रुके हुए हैं।



























