गुडी की विदाई पर सबके छलके आंसू

TimeWed, Aug 20, 2008 at 08:06 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: goodi, india | 0 कमेंट्स

Email Print

बिग बॉस को अलविदा कहा जेड गुडी ने

बिग बॉस को अलविदा कहा जेड गुडी ने

      

b>मुंबई। बिग बॉस के घर से जेड गुडी की विदाई पर सबकी आंखें नम थीं और सभी भावुक हो गए।

आंसुओं की वजह हार या जीत नहीं थी। वजह थी जेड की बीमारी, बिग बॉस अभी शुरू ही हुआ था कि जेड को गर्भाशय के कैंसर की खबर से कंटेस्टेंट और दर्शक दोनों को करार झटका लगा है।

किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि जेड गुडी को ऐसी बीमारी भी हो सकती है। बिंदास,जिंदादिल और मजबूत इरादों वाली महिला जेड को कैंसर जैसी घातक बिमारी थी।

बिग बॉस ने गुडी को डायरी रूम में बुलाकर ये बुरी खबर दी। खबर सुनते ही जेड गुडी टूट सी गई। उसकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

किसी तरह हिम्मत जुटाकर जेड ने यह बात शो के दूसरे कंटेस्टेंट को बताई। जेड को कैंसर की खबर सुनकर साथी कलाकारों की भी आंखें छलक आईं।

काफी सोच विचार के बाद जेड ने शो को अलविदा कह दिया और अपने इलाज के लिए लंदन लौट गईं।

इससे पहले2004 में गुडी ओवरी कैंसर और 2006 में आंत के कैंसर की जांच करवा चुकी थीं और दोनों ही बार डॉक्टरों ने उन्हें क्लीन चिट दी थी। मगर तीसरी बार गुडी खुशकिस्मत नहीं रहीं।

जेड ने तो बिग बॉस में अपना जलवा दिखाया भी नहीं था कि उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा।

गुडी तो इस शो और हिंदुस्तानियों का दिल जीतन भारत आई थीं। पिछले साल बिग ब्रदर में शिल्पा से बवाल और दूसरे गिले शिकवे भुलाकर गुडी एक नई शुरूआत करने के मकसद से बिग बॉस के घर में दाखिल हुईं।

मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। अभी बिग बॉस-2 के 82 दिन बाकी हैं। अब लगता है कि इतने दिन दर्शकों को बगैर गुडी के ही ये शो देखना होगा।

वैसे बिग बॉस के नियम के मुताबिक अगर बीमारी ठीक हो जाती है और शो खत्म होने में काफी वक्त बाकी रहता है तो फिर से गुडी को वापस बुलाया जा सकता है। अब यह देखना है कि इस नियम का गुडी को कितना फायदा मिलता है।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

मेरठ मर्डर की आप क्या वजह मानते हैं?

लड़कियों की महत्वाकांक्षा

लड़कियों से परिवार का खराब व्यवहार

पुलिस का शिकायतों को अनसूना करना

तीनों ही वजह हैं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित