गुड़गांव: स्कूली छात्र के बस्ते में पिस्तौल

TimeWed, Aug 20, 2008 at 10:19 , Updated at Wed, Aug 20, 2008 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: School,Bag,Pistol | 0 कमेंट्स

Email Print

सेंट्रल स्कूल में नवीं कक्षा के छात्र के बस्ते में पिस्तौल मिलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।

सेंट्रल स्कूल में नवीं कक्षा के छात्र के बस्ते में पिस्तौल मिलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।

Watch Video

नई दिल्ली। गुड़गांव के एक सेंट्रल स्कूल में नवीं कक्षा के छात्र के बस्ते में पिस्तौल मिलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने पिस्तौल जब्त कर ली है। आज तय होगा कि छात्र के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि कुछ ही महीने पहले गुड़गांव के यूरो इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्र ने अपने ही एक सीनियर की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

छुट्टी से ठीक पहले रोज की तरह स्कूल प्रशासन ने मंगलवार को भी छात्रों के बैग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवीं क्लास के एक छात्र के स्कूल बैग की जांच के दौरान पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की बरामदगी से स्कूल के टीचर भी सन्न रह गए।

फिलहाल स्कूल प्रशासन ने पिस्तौल अपने कब्जे में ले ली है। बुधवार को स्कूल की अनुशासन कमेटी की बैठक होगी और तब फैसला होगा कि क्या कार्रवाई की जाए। छात्र के परिवार वालों से भी पूछताछ की गई है। गुड़गांव पुलिस के आला अफसरों को इसकी इत्तिला दे दी गई है। छात्र के पास ये पिस्तौल कहां से आई इस बारे में भी अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही गुड़गांव के यूरो इंटरनेशनल स्कूल हादसे के बाद गुड़गांव प्रशासन ने एडमिशन फार्म में घर के लाइसेंसी हथियारों की जानकारी अनिवार्य कर दी थी।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित