नौसेना के नए युद्धपोत का जलावतरण 27 नवंबर को

TimeWed, Nov 18, 2009 at 11:52 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: india, rusia, Practice | 0 कमेंट्स

Email Print

इसके लिए वर्ष 2006 में 1.6 अरब डॉलर का सौदा हुआ था। फोटो(फाइल)

इसके लिए वर्ष 2006 में 1.6 अरब डॉलर का सौदा हुआ था। फोटो(फाइल)

कालिनिनग्राद, रूस। एक रूसी पोत कारखाने में भारतीय नौसेना के बनाए जा रहे तीन युद्धपोतों में पहले तैयार युद्धपोत का जलावतरण 27 नवंबर को किया जाएगा। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार बाल्टिक सागर तट पर कालिनिनग्राद के यातार शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के लिए क्रिवाक 3 श्रेणी (तलवार श्रेणी) के गाइडेड मिसाइल प्रणाली युक्त तीन युद्धपोतों का निर्माण हो रहा है। इसके लिए वर्ष 2006 में 1.6 अरब डॉलर का सौदा हुआ था।

कंपनी के प्रवक्ता सेर्गेइ मिखाइलोव ने मंगलवार को कहा कि युद्धपोत का जलावतरण 27 नवंबर को होगा।

उन्होंने का कि युद्धपोत का समुद्री परीक्षण अभी आरंभ नहीं होगा क्योंकि निर्माण के बाद के कुछ काम होने अभी बाकी हैं। युद्धपोत का समुद्री परीक्षण वर्ष 2010 में आरंभ होगा। युद्धपोत की आपूर्ति भारत को साल 2011-2012 में की जाएगी।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित