हेडली की बीवी नहीं आतंकी आमिर की गर्लफ्रेंड है एना

TimeWed, Nov 18, 2009 at 18:19 , Updated at Wed, Nov 18, 2009 देश सेक्शन

Tagsटैग: Hedley, Wief, Terrorist | 0 कमेंट्स

Email Print

आमिर रजा की गर्लफ्रेंड इस वक्त कहां है इसकी भनक अभी-तक जांच एजेंसियों को नहीं है।

आमिर रजा की गर्लफ्रेंड इस वक्त कहां है इसकी भनक अभी-तक जांच एजेंसियों को नहीं है।

    

मुंबई। लश्कर के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली की एना की असली पहचान के बारे में पता चल गया है। एना मुंबई में हेडली के साथ उसकी पत्नी बनकर घूमा करती थी। वो राहुल भट्ट, विलास और रियल ईस्टेट एजेन्ट सनी सिंह से भी मिल चुकी है लेकिन असल में वो महिला हेडली की बीवी नहीं थी। ये महिला दरअसल एक खतरनाक आतंकवादी आमिर रजा खान की गर्लफ्रेंड है। आमिर रजा खान पर मुंबई सहित देशभर में वर्ष 2005 से लेकर 2008 तक सिलसिलेवार बम धमाके करवाने का आरोप है। इंडियन मुजाहिदीन का मास्टरमाइन्ड आमिर रजा खान फिलहाल पाकिस्तान में छिपा है।

इस बात का खुलासा नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की मदद से किया है। एफबीआई ने इस बात के सबूत जुटाए हैं कि डेविड हेडली 2006 से 2008 तक लगातार आमिर रजा के संपर्क में रहा। वो आमिर रजा से ई-मेल, सैटेलाइट फोन और भारत के कई मोबाइल नंबरों से बातचीत किया करता था। मुंबई और दिल्ली के अलावा गुजरात और पुणे में रेकी करने के लिए खुद आमिर रजा ने ही अपनी इस प्रेमिका को हेडली के पास भेजा था।

मुंबई में उसने अपना नाम एना फ्रांसिस रखा था। इस नाम के अलावा वो रोनू बर्मन, मारिया फ्रांसिस, एलिजाबेथ और सानिया नामों से भी खुद का परिचय दिया करती थी।

बातचीत में बेहद तेज आमिर रजा की ये गर्लफ्रेंड दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। इसकी लंबाई 5 फुट 6 इंच और रंग बेहद गोरा है। इसके बाएं गाल पर एक बडे़ तिल का भी निशान है और उसकी उम्र 28-29 साल है। ये ज्यादातर वेस्टर्न स्टाइल के कपड़े पहनती है।

आमिर रजा की गर्लफ्रेंड इस वक्त कहां है इसकी भनक अभी-तक जांच एजेंसियों को नहीं है। लेकिन जांच एजेंसियों को इस बात का पूरा यकीन है कि वो हेडली के साथ मुंबई में रह जरूर रही थी लेकिन उसके साथ हिंदुस्तान से बाहर नहीं गई।

1 . 2 . अगला पन्ना

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
Zindagi Live

क्या मुंबई में माई नेम इज खान रिलीज हो पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित