IBN7 IBN7

[+] 19 और खबरें

अब महिला हॉकी प्लेयर बागी, पैसे जुटाने को खोला अकाउंट

Posted on Jan 21, 2010 at 09:54am IST | Updated Jan 21, 2010 at 06:49pm IST

भोपाल। पुरुष हॉकी के बाद अब देश की महिला हॉकी टीम भी बगावत की राह पर है। महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी भोपाल में साई के ट्रेनिंग कैंप में जुटी हैं लेकिन उन्होंने काली पट्टी बांध रखी है।

इसके साथ ही वो साई सेंटर पर विरोध प्रदर्शन भी करेंगी। महिला हॉकी टीम ने भोपाल में सिंडिकेट बैंक की एक ब्रांच में एक खाता भी खुलवाया है और लोगों से इस खाते में पैसे डालकर मदद करने की अपील की है।

महिला हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि जब महिला-पुरुष एक समान हैं तो दोनों को एक समान तवज्जो क्यों नहीं दी जाती। उनके मुताबिक हम भी उतनी ही मेहनत करते हैं जितनी कि पुरुष करते हैं।




खिलाड़ियों ने कहा कि हमने इसी लिए अकाउंट खोला है ताकि अगर कोई कंपनी या व्यक्ति हॉकी की मदद करना चाहे तो वो सीधे खिलाड़ियों तक राहत पहुंचा सकता है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी खिलाड़ियों की बगावत के बाद कई कंपनियां उनकी मदद को आगे आई थीं और पैसा सीधे खिलाड़ियों को देने की पेशकश की थी।

पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजेश चौहान ने आईबीएन7 से बातचीत में कहा कि महिला खिलाड़ियों का जायज हक उन्हें मिलना ही चाहिए।

क्या महिला खिलाड़ियों का यह रवैया सही है। इस पर आप अपनी राय दें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: women, hockey, account, Hindustan Ki Kasam



पिछली खबर
ऑस्ट्रेलियन ओपन: तीसरे दौर में पहुंचे नडाल
अगली खबर
भारत ने बांग्लादेश को 113 रन से हराया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
Photogallery
सानिया-महेश आउट!
12:35 PM, Jan 27, 2012
Photogallery
इंडिया की बुल रेस
11:07 AM, Jan 18, 2012

टकरा सकतीं हैं इंडियन एक्सप्रेस और इंडो-पाक एक्सप्रेस!

पेस-भूपति की जोड़ी और बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी एटीपी टूर फाइनल्स में आमने सामने हो सकती हैं। 14:45 PM, Nov 19, 2011

हांगकांग ओपन: सायना, गुरसाई क्वार्टर फाइनल में हारे

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 14:37 PM, Nov 18, 2011
Photogallery
चीयर गर्ल्स की मस्ती
11:12 AM, Nov 15, 2011
Photogallery
इट्स पार्टी टाइम
08:30 AM, Oct 31, 2011
Photogallery
एफ वन का पहला दिन
21:12 PM, Oct 28, 2011
Photogallery
एफ-1 के मैदान से...
11:07 AM, Oct 28, 2011
IBN7