मेगन फॉक्स ने ऐड में जुड़े हुए अंगूठे छिपाए
Tue, Feb 09, 2010 at 13:59 , Updated at Tue, Feb 09, 2010 मनोरंजन सेक्शन
टैग: Megan, Fox, Thumb, Hide | 0 कमेंट्स

विज्ञापन में मेगान के आकर्षक दिखने के बावजूद दर्शकों के बीच उनके हाथों पर ही चर्चा हुई।
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री मेगान फॉक्स ने एक नए विज्ञापन में अपने हाथ के जुड़े हुए अंगूठे छिपाए। उनके अंगूठे आनुवांशिक रूप से जुड़े हुए हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मोटोरोला के लिए बने इस विज्ञापन में मेगान बुलबुलों के बीच स्नान करती दिखती हैं।
तीस सेकंड के इस विज्ञापन को करीब नौ करोड़ टेलीविजन दर्शकों ने देखा था। विज्ञापन में मेगान के आकर्षक दिखने के बावजूद दर्शकों के बीच उनके हाथों पर ही चर्चा हुई।



























