पटना में बाटा कंपनी के मैनेजर को गोली मारी

TimeTue, Nov 18, 2008 at 08:28 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: Manager, goli | 1 कमेंट्स

Email Print

मैनेजर की पत्नी इंसाफ की गुहार लगाती।

मैनेजर की पत्नी इंसाफ की गुहार लगाती।

Watch Video

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बाटा कम्पनी के एक सीनियर मैनेजर को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भून डाला। घरवालों ने कंपनी के ही एक अधिकारी पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बाटा के सीनियर मैनेजर प्रणव कुमार को उस वक्त गोली मार दी गई जब वो कंपनी से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हमलावर बाइक पर थे और पहले से ही प्रणव का पीछा कर रहे थे। पाटलीपुत्र इलाके में हमलावरों ने प्रणव की कार को ओवरटेक किया और नजदीक से उनपर दो गोलियां दागीं।

घरवालों का आरोप है कि प्रणव का कत्ल कंपनी के अंदरूनी विवाद का नतीजा है। इस वारदात के पीछे कंपनी के किसी बड़े अधिकारी का हाथ है। पुलिस फिलहाल केस की तहकीकात परिवार वालों के बयान के आधार पर कर रही है।

पुलिस का कहना है कि वारदात के तरीके को देखते हुए इतना लगता है कि हमलावरों का मकसद किसी भी हालत में प्रणव को मौत के घाट उतारने का था। साथ ही ये लगता है कि इस वारदात का खाका भी पहले से ही तैयार था।

पोस्टे बी rajeev

इस काम को जिसने भी किया है वो ग़लत हा और मई सरकार से गुज़ारिश करता हू की वो यहा

रेप्ली टू थिस कमेंट

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित