सिटी समूह करेगा 52 हजार स्टाफ की छुट्टी

TimeTue, Nov 18, 2008 at 10:12 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 कारोबार सेक्शन

Tagsटैग: city bank, staff | 0 कमेंट्स

Email Print

52 हजार नौकरियों में कटौती कर खर्च में 20 प्रतिशत की कमी लाने की घोषणा की।

52 हजार नौकरियों में कटौती कर खर्च में 20 प्रतिशत की कमी लाने की घोषणा की।

Watch Video

न्यूयार्क। भारी घाटा झेल रहे दुनिया के दिग्गज बैंक सिटीग्रुप ने सोमवार को अगले कुछ महीनों के भीतर 52 हजार नौकरियों में कटौती कर और अगले वर्ष खर्च में 20 प्रतिशत की कमी लाने की घोषणा की।

पिछली चार तिमाहियों से हो रहे नुकसान से उबरने के लिए बैंक ने यह घोषणा की है। इस आर्थिक संकट के कारण सिटीग्रुप को अब तक लगभग 45 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। जबकि केवल तीसरी तिमाही में बैंक को 2.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

सिटीग्रुप ने एक बयान में कहा है कि कंपनी कर्मचारियों की संख्या में 20 फ़ीसदी की कटौती कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण सिटीग्रुप को पिछले साल भी 20 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ था।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि उनका काम मज़बूत है और राजस्व की कमाई भी स्थिर है। सिटीग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि बैंक के पास पूंजी का संकट नहीं है। सिटीग्रुप को उम्मीद है कि नौकरियों में कटौती के कारण उसके ख़र्च में 20 फ़ीसदी की कमी आएगी।

भारतीय अमेरिकी विक्रम पंडित की अगुवाई वाली इस कंपनी ने सोमवार सुबह अपनी वेबसाइट पर यह खबर दी है। यह फैसला न्यूयार्क में कर्मचारियों के साथ समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित के साथ बातचीत के बाद लिया गया।

इस कटौती से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर तीन लाख रह जाएगी। जबकि वर्ष 2007 में कंपनी में 375000 कर्मचारी थे। बैंक ने कहा कि उसकी योजना खर्च में 20 प्रतिशत तक की कटौती करने की है।

मालूम हो सब प्राइम संकट के चलते सिटीग्रुप के चेयरमैन व सीईओ को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। इसके बाद भारतीय मूल के विक्रम पंडित को इसकी बागडोर सौंपी गई। विक्रम ने पहले सिटीग्रुप की कई संपत्तियों को बेचकर कंपनी का घाटा पूरा करने की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। नुकसान बढ़ता देख पंडित ने इतनी बड़ी संख्या में नौकरियों में कटौती का फैसला किया है।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित