शाहरुख संग थिरकेंगे 5 बॉलीवुड हॉट कपल्स

TimeTue, Nov 18, 2008 at 11:29 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Bollywood, srk, new | 0 कमेंट्स

Email Print

शाहरुख खान अपनी हर फिल्म में कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं।

शाहरुख खान अपनी हर फिल्म में कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं।

Watch Video

मुंबई। शाहरुख खान अपनी हर फिल्म में कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं। शाहरुख ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में एक गाने के लिए 32 नामी सितारे इकट्ठे किए थे। और अब अपनी फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए भी एक नया प्रयोग किए हैं। अब तक शाहरुख का लोगों ने छलिया, मवाली और डॉन का रूप देखा होगा। लेकिन शाहरुख अबकी बार सीधे-साधे मध्यवर्गीय युवा बनकर लोगों के सामने आ रहे हैं।

इस नयेपन में भी शाहरुख का एक पुराना दिलकश अंदाज यूं ही बना रहने वाला है। 'ओम शांति ओम' की सफलता के बाद अब एक बार फिर शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में फिल्म इंडस्ट्री की 5 मशहूर जोड़ियों को एक-साथ लाने जा रहे हैं।

फिल्म में शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी के साथ बॉडीवुड की 5 मशहूर रीयल लाइफ कपल्स ने एक गाने पर थिरकने के लिए मना लिया है। ये जोड़ियां सांवरिया रणबीर कपूर और खूबसूरत दीपिका पादुकोण, छोटे नवाब सैफ अली खान और सेक्सी करीना कपूर, हैंडसम अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया रामपाल, स्टाइलिश अरबाज खान और हॉट मलाइका अरोरा खान, कोरियोग्राफर फराह खान और शिरीश कुंदूर हैं।

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित