दिल्ली में लुटेरे बेखौफ, सरेआम 18 लाख लूटे

TimeTue, Nov 18, 2008 at 12:31 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 सिटी खबरें सेक्शन

Tagsटैग: Loot, delhi,ncr | 0 कमेंट्स

Email Print

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है।

    

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी सरेआम 18 लाख रुपए लूट लिए गए। 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कैश ले जा रही एक गाड़ी को बंदूक की नोक पर लूट लिया। गाड़ी एटीएस सिक्योरिटी कंपनी की है। गाड़ी में स्टैंडर्ड चार्टड और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे डालने के लिए कैश था। घटना दिल्ली के आर. के. पुरम की है।

बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान वैन पर फायरिंग भी की। फायरिंग में सिक्योरिटी कंपनी का एक कर्मचारी जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली और एनसीआर में तकरीबन 35 लाख रुपए की लूट हुई थी। दिनदहाड़े लूट की ये वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को बाहरी दिल्ली के बादली इलाके में लुटेरों ने बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की एक शाखा से 24 लाख रुपए लूट लिए।

वहीं, एनसीआर में आने वाले गाज़ियाबाद में हथियारबंद बदमाशों ने एक आदमी को गोली मारकर 5 लाख रुपए लूटे जबकि दिल्ली में एक डीटीसी बस में सवार एक पुलिसवाले से बदमाशों ने 40 हजार रुपए चाकू की नोक पर लूट लिए।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

क्या कोर्ट के फैसले से समलैंगिक रिश्तों को समाज की मान्यता मिल पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित