अमर सिंह का विवादास्पद टेप सामने आएगा!

TimeTue, Nov 18, 2008 at 22:14 , Updated at Tue, Nov 18, 2008 देश सेक्शन

Tagsटैग: amar, tape, rti | 2 कमेंट्स

Email Print

 अमर सिंह का कहना है कि वो टेप टैंपर्ड है, ये वैसे भी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।

अमर सिंह का कहना है कि वो टेप टैंपर्ड है, ये वैसे भी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।

Watch Video

नई दिल्ली। चुनावी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह के चर्चित और विवादास्पद टेप का धमाका फिर गूंजने जा रहा है। इस टेप को अब आरटीआई के जरिए हासिल कर जनता के सामने लाने की तैयारी है।

आरटीआई के जरिए इसे सार्वजनिक करने की वकालत करने वाले इसे भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की दिशा में एक कदम मानते हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के मुताबिक जनता को मालूम तो चले कि आखिर कितना भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है, कहां से किसके लिंक हैं।

अमर सिंह के इस टेप में कथित तौर पर राजनेताओं, उद्योगपतियों और बॉलीवु़ड अभिनेत्रियों से नेता जी की विवादास्पद बातें कैद हैं। इस टेप की चिंगारी फूटते ही अमर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी और कोर्ट ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। अब सूचना आयोग इस बात के लिए राजी हो गया है कि व्यक्तिगत बातों को छोड़कर इस टेप में शामिल तमाम सरकारी और कारोबारी बातों को आरटीआई के तहत हासिल किया जा सकता है। मगर अमर सिंह इस बात से खासे भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि वो टेप टैंपर्ड है, ये वैसे भी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। अब ये देखना खासा दिलचस्प होगा कि क्या अमर सिंह की ये अमर कथा जनता के बीच आ पाती है या नहीं।

पोस्टे बी msbohra

ये अमर सिघ को साधने की एक चाल है कोंग्रेस की ,जेसे मायावती को साधा था रास्तरपति के चुनाव के

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी tpod

इस न्यूज़ रिपर्ट के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट ने इस टेप के प्रसारण पर रोक लगा दी है. इस लिए सूचना

रेप्ली टू थिस कमेंट

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित