अभिनेता जैकमैन सबसे सेक्सी पुरुष !

पत्रिका ने जैकमैन की दिल खोलकर तारीफ की है।
लास एजेंलिस। हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमैन को एक पत्रिका ने सबसे ‘सेक्सी पुरुष’ का खिताब से नवाजा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैकमैन को 'पीपुल' पत्रिका ने बुधवार को मौजूदा दौर का सबसे सेक्सी पुरुष घोषित किया है। पत्रिका द्वारा जारी वार्षिक सूची में जैकमैन ने जेम्स बॉन्ड अभिनेता डेनियल क्रेग को भी पछाड़ दिया।
पत्रिका ने जैकमैन की दिल खोलकर तारीफ की है। पत्रिका ने कहा है कि जैकमैन एक घरेलू इंसान हैं और वे परिवार को अधिक वक्त देते हैं।

























