IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

पक्षियों के बसेरे को बचाना चाहते हैं गुलदेव

Posted on Dec 22, 2008 at 03:50pm IST

Email
Print

जम्मू। गुलदेव राज जो पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। इनकी कोशिश है कि जम्मू के एक गांव में मौजूद पक्षियों के एक बसेरे को बचाना।

घराना के वेटलैंड में हर साल हजारों प्रवासी पक्षी आते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, चीन, साईवेरिया,रूस और डेनमार्क जैसे देशों के पक्षी शामिल हैं। लेकिन ये पक्षी जिस वैटलैंड को अपना बसेरा बनाते हैं वो तेजी से खत्म हो रहा है। ये न सिर्फ यहां कि जलवायु के लिए खतरनाक है बल्कि पक्षियों के लिए भी मुश्किल पैदा कर रहा है।

वेटलैंड तालाब या झील की वो जमीन है जो जंगल की आबादी और पक्षियों के लिए बसेरे का काम करती है। वेटलैंड्स भूमिगत जल को बढ़ाते हैं और इकोसिस्टम के लिए जरूरी हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो घराना गांव का ये वेटलैंड कभी 150 एकड़ में फैला था। लेकिन गांव बसते गए और वेटलैंड की जमीन खेतों में बदल गई। ये वेटलैंड अब सिमट कर 5 एकड़ में रह गया है।




जो किसान अब अपनी रोजी-रोटी के लिए इन खेतों पर निर्भर हैं उनकी भी अपनी समस्या है। हर साल आने वाले पक्षी खेतों की फसल चट कर जाते हैं। इससे बचने के लिए गांववाले अक्सर पक्षियों को मार देते हैं। किसानों की मांग है कि सरकार उन्हें जमीन का मुआवजा दे और इलाके का विकास करे। लेकिन ये समस्या सिर्फ एक वेटलैंड की नहीं।

भारत में 50 हेक्टेयर से ज्यादा माप वाले कुल 1275 वेटलैंड्स मौजूद हैं। लेकिन ज्यादातर तेजी से खत्म हो रहे हैं। वजह कई हैं। वेटलैंड्स की जमीन बेहद उपाजाऊ होती है। यही वजह है कि इस जमीन पर कव्जा कर इसे खेतों में बदल दिया जाता है। इन इलाकों में होने वाली मानव गतिविधियां यहां की इकोलॉजी को खत्म कर देती हैं। भूमिगत जल प्रदूषण भी एक बड़ा खतरा है। रसायनों की वजह से झील और तालाबों पर जंगली वनस्पती उग जाती है और धीरे-धीरे वेटलैंड सूख जाता हैं।

हेक्टेयर से कम माप वाले वेटलैंड्स का कोई सरकारी रिकार्ड न होना भी एक बड़ी समस्या है। जो वेटलैंड्स सूची में दर्ज ही नहीं उनके संरक्षण का काम कौन करेगा।

गुलदेव राज नहीं चाहते कि पक्षियों का एक और बसेरा खत्म हो जाए। इसलिए इन्होंने इलाके में जागरुकता की मुहिम छेड़ी। इन्होंने गांववालों में इन पक्षियों के प्रति लगाव पैदा करने की कोशिश की। चित्रों के जरिए उन्हें पक्षियों की अहमियत के बारे में बसाया। उन्हें खुशी है कि लोगों पर इसका असर हुआ है।

इस वेटलैंड के विकास के लिए गुलदेव राज ने वन्य जीव विभाग के भी कई चक्कर लगाए। गुलदेव चाहते हैं कि पक्षियों का ये बसेरा सुरक्षित रहे और देश-विदेश से आने वाले ये पक्षी इलाके की खूबसूरती वढ़ाते रहें। अधिकारियों ने वेटलैंड संरक्षण को लेकर कुछ कदम उठाए हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: CJ, Guldev, Jammu



पिछली खबर
गांव को फ्लूरोसिस से बचाने की अनोखी मुहिम
अगली खबर
क्यों मर रहे हैं दिल्ली के पेड़?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7