IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

क्यों मर रहे हैं दिल्ली के पेड़?

Posted on Dec 31, 2008 at 06:27pm IST | Updated Dec 31, 2008 at 06:44pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पेड़ों का हाल बेहाल है। सिटीज़न जर्नलिस्ट देवाशीष भट्टाचार्य ने पाया कि एक भरा-पूरा नीम का पेड़ हल्की आंधी में ही गिर गया। सवाल उठा कि बहुत पुराना और बाहर से दिखने में स्वस्थ ये पेड़ अचानक कैसे गिर गया। पता चला कि पेड़ अंदर ही अंदर खोखला हो चुका था। वजह थी पेड़ के आस-पास बनाया गया सीमेंट का चबूतरा।

पेड़ों के आसपास कांकरीट की पक्की जमीन होने से बारिश का पानी रिस कर नीचे नहीं जा पाता और ऐसे में पेड़ सूख जाता है। सीमेंट और पेड़ के बीच जो थोड़ी सी जगह छोड़ी जाती है उसमें बारिश के दिनों में अक्सर पानी भर जाता है। ये पानी जब नीचे नहीं जाता तो अंदर ही अंदर पेड़ को गला देता है। ऐसे में पेड़ हल्की सी आंधी भी नहीं झेल पाते। पेड़ों के आसपास सीमेंट के इस तरह के चबूतरे पूरी दिल्ली में मौजूद हैं।

RTI के जरिए देवाशीष ने जाना कि दिल्ली में हो रहा ये कांक्रीटीकरण पेड़ों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। दिल्ली सरकार ने 1994 में इसके लिए Trees Act बनाया। इस Act के मुताबिक पेड़ों को काटना या उन्हें किसी भी किस्म का नुकसान पहुंचाना कानूनन जुर्म है। लेकिन इसके बाद भी पेड़ बदहाल हैं। लुटियंस जोन सहित राजधानी के कई VVIP इलाकों में पेड़ों की हालत इतनी ही खस्ता है। 2007 में दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बिना किसी कारण के पेड़ों के गिरने के मामले अचानक बढ़ गए। NDMC ने इसकी वजह जानने के लिए देहरादून के Forest Research Institute से इसकी जांच करवाई।

FRI ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा कि जड़ें खोखली और कमजोर होने की वजह से ही पेड़ इस तरह गिर रहे हैं। FRI का मानना है कि इन पेड़ों को बचाने के लिए जरूरी है कि जल्द से जल्द उनके आसपास मौजूद कांकरीट और सीमेंट के फुटपाथ तोड़े जाएं।

नियम कहते हैं कि फुटपाथ और पेवमेंट बनाते समय पेड़ के आसपास 6 बाई 6 फुट की जगह छोड़ी जानी चाहिए लेकिन खुद सरकारी विभाग इन नियमों की परवाह नहीं करते। नतीजा पिछले तीन सालों में आंधी तूफ़ान के दौरान 271 पेड़ गिर चुके हैं। इसके बावजूद शहर की खूबसूरती के नाम पर NDMC का सिविल विभाग पेड़ों का गला घोंटने में जुटा है।




सुप्रीम कोर्ट के सामने भी पेवमेंट्स बनाने का काम चल रहा है। ये सही है कि फुटपाथ और पेवमेंट लोगों के चलने के लिए जरूरी हैं मगर सीमेंट के पेवमेंट पेड़ों की बर्बादी का कारण बन रहे हैं। पेवमेंट बनाने के लिए हमारे पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। लाल बजरी देखने में सुंदर है और रखरखाव में सस्ती। ये पेड़ों के लिए अच्छी साबित होती है क्योंकि बारिश का पानी सीधे धरती में जाता है।

दिल्ली के कुछ ऐसे इलाके हैं जहां कांक्रीट और सीमेंट की बजाय घास और लाल बजरी से पेवमेंट बनाए गए हैं। हाल ही में आई सीपीसीबी की एक रिपोर्ट ने ये खुलासा किया कि दिल्ली में प्रदूषण का असर अब यहां के बच्चों पर दिखने लगा है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूली बच्चों के फेफड़े 43 फीसदी तक कमज़ोर हो चुके हैं।

ऐसे में ये बात और भी जरूरी हो जाती है कि जो पेड़ मौजूद हैं उनके रखरखाव पर सरकार ध्यान दे। NDMC के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी इलाके में निर्माण से पहले सिविल विभाग को पेड़ों के लिए Horticulture विभाग से अनुमति लेनी होती है। RTI के ज़रिये देवाशीष ने जाना की Horticulture विभाग से ऐसी कोई अनुमति नहीं ली जा रही है।

NDMC के अधिकारियों से बात की लेकिन सरकारी अधिकारियों से कुछ जानना आसान नहीं। सिविल विभाग के अधिकारी ने कैमरे पर बात करने से इनकार कर दिया। Horticulture विभाग के निदेशक ने कहा कि इसके लिए उन्हें Chairman से अनुमति लेनी होगी और Chairman ने कहा कि उनके पास बातचीत के लिए समय नहीं है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Citizan journalist, Delhi



पिछली खबर
पक्षियों के बसेरे को बचाना चाहते हैं गुलदेव
अगली खबर
सही राशन के लिए रंग लाई प्रवीण भाई की लड़ाई

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7