IBN7 IBN7

[+] 7 और खबरें

नर्क में जीने को मजबूर हैं भलस्वा के लोग

Posted on Jan 05, 2009 at 07:54pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। दिल्ली में तमाम ऐतिहासिक जगहें आपने देखी होंगी लेकिन दिल्ली में एक नर्क भी है जिसे खुद सरकार ने बसाया है। इस नर्क का नाम है भलस्वा।

शहर की आबादी से 25 किलोमीटर दूर भलस्वा में करीब 28000 लोग रहते हैं। साल 2000 में दिल्ली में जगह-जगह बनी झुग्गियों को तोड़ा गया और उसमें रहने वालों को भलस्वा में बसने के लिये ज़मीन दी गयी। तब वायदा किया गया था कि यहां रहने वालों को बुनियादी सुविधाएं सरकार मुहैया कराएगी। लेकिन आज आठ साल बाद आलम ये है कि यहां पीने का पानी तक मयस्सर नहीं है। पीने का पानी तो बड़ी चीज़ है यहां का पानी तो किसी भी तरह इस्तेमाल के क़ाबिल नहीं। न इंसानों के लिये, न जानवरों को लिये।

दरअसल भलस्वा में बरसों से दिल्ली का लाखों टन कूड़ा डंप किया जाता रहा है। इस लैंडफिल से रिसने वाला ज़हरीला कीचड़ धीरे-धीरे भूजल को इतना प्रदूषित कर चुका है कि अब पानी ज़हरीला हो गया है। चूंकि दूर दूर पानी का कोई साफ़ स्रोत नहीं है इसलिये मजबूरी में भलस्वा के लोग इसी ज़मीन के नीचे के पानी को इस्तेमाल करने पर मजबूर हैं।




सिटीजन जर्नलिस्ट पुष्पा को अफ़सोस है इस बात का कि सरकार और जनप्रतिनिधियों से लगातार अपील करने के बावजूद पीने का पानी तो क्या यहां की ज़मीन तक समतल करने की कोशिश नहीं हुई।

जगह-जगह गड्ढे हैं जिनमें बारिश का गन्दा पानी जमा हो जाता है। जिससे सारे इलाके में मच्छरों की भरमार है। भलस्वा बस्ती की एक और बड़ी समस्या है और वो है यहां सीवेज लाइन न होना। इसके अभाव में लोगों को खुले में शौच करना पड़ता है। जिससे सारे इलके में बदबू बनी रहती है।

यहां की हालत पुष्पा को बहुत बेचैन करती थी इसलिये उन्होंने संघर्ष करने का फैसला किया। पुष्पा ने यहां की महिलाओं को इकट्ठा कर एक मंच बनाया और अपना संघर्ष शुरू किया। इन लोगों ने एमसीडी और जल बोर्ड अधिकारियों को पचासों प्रार्थना पत्र दिये। कई बार धरने दिये, प्रदर्शन किये लेकिन वो आज तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: CJ, Pushpa, Delhi



पिछली खबर
सही राशन के लिए रंग लाई प्रवीण भाई की लड़ाई
अगली खबर
गरीब बच्चों को पढ़ा रहे हैं पेंटर चंदन पाल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

सीजे बने तो हुई कार्रवाई वरना FIR का भी पता न होता!

गौरव के संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपनी गोद ली बेटी के पिता के तौर पर अपना नाम रजिस्ट्रार के दफ्तर में दर्ज कराना चाहा। 13:54 PM, Jan 24, 2012

मजदूर ने दिखाया RTI का दम तो तुड़वा दी गईं टांगें

राजस्थान के एक आम मजदूर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज क्या उठाई, भ्रष्टाचारियों के पैरों तले से जैसे जमीन ही खिसक गई। 14:06 PM, Jan 23, 2012

फर्जी डिग्री से मंत्री के बच्चों को मिला मलाईदार पद!

पाई ग्याडी के संघर्ष की शुरुआत हुई 2007 में, जब अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेटे अकुंग वैली की नियुक्ति इंस्पेक्टर टैक्स एंड एक्साइज के पद पर हुई। 14:01 PM, Jan 23, 2012

18 साल से गांव को है एक डिस्पेंसरी का इंतजार

अयाज मुगल पुंछ के मराह गांव में रहते हैं। ये इलाका आतंकवाद से काफी वक्त तक प्रभावित रहा है। 13:35 PM, Jan 23, 2012

शेफाली को संघर्ष से मिली जीत, आप भी चुप मत बैठिए

सिटिजन जर्नलिस्ट बनी शेफाली सेवक पेशे से वकील हैं। इन्होंने लड़ाई लड़ी अपने ऑफिस के करीब बने एक नामी होटल के खिलाफ जिसने सार्वजनिक पार्किंग स्थल को अपने कब्जे में ले लिया था। 13:03 PM, Jan 23, 2012

प्रदीप ने बंद करवाई चाय की दुकान पर शराब की बिक्री

प्रदीप भाटिया ने मुंबई के मीरा रोड पर एक चाय की दुकान में अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश किया था। 12:48 PM, Jan 23, 2012

डॉक्टरों की लापरवाही से परीक्षित ने खो दिया परिवार!

परीक्षित का आरोप है कि बैंगलोर के एक अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी पत्नी कपाली और अजन्मे बच्चे की मौत हुई। 12:40 PM, Jan 23, 2012

गरीबों को मनरेगा हो या बीपीएल, नहीं मिलता सही हक

सरकार गरीबों के लिए तमाम योजनाएं बनाती है, जो अगर ठीक ढंग से लागू की जाएं तो वाकई चमत्कारी बदलाव लाए जा सकते हैं। लेकिन अफसोस ये कि ये योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचती ही नहीं है। 15:04 PM, Jan 13, 2012

कहने को तीन नहरें पर तीनों सूखी, प्रशासन नींद में

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में जहां किसान बेहद परेशान हैं। कहने को तो इलाके में तीन नहरें हैं, लेकिन फसलों को पानी नसीब नहीं होता। 15:02 PM, Jan 13, 2012

नौकरी को दांव पर लगाकर किया भ्रष्टाचार का पर्दाफाश

कामता मिश्र कारीधारड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इनको शिक्षा विभाग में लंबे समय से खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं हुआ। 14:58 PM, Jan 13, 2012
IBN7