जुए के अड्डे का पर्दाफाश, 144 गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के बोरिवली इलाके में सोमवार रात समाज सेवा शाखा ने छापा मारकर 144 लोगों को पकड़ा। ये लोग कोर्ट चैंबर हाऊसिंग सोसाइटी में जुआ खेल रहे थे।
गिरफ्तार लोगों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों के पास से करीब 7 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।





























