पुंछ: मेंढर में लगातार छठे दिन मुठभेड़ जारी
जम्मू। जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही। इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादियों समेत सात लोग मारे जा चुके हैं।
सरहद पार से घुसपैठ के बाद मेंढर की ऊंची चोटी पर कब्जा जमाए बैठे आतंकवादियों के खिलाफ जबरदस्त मिशन चल रहा है।
पुंछ के मेंढर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ गुरुवार को शुरू हुई। सेना के जवानों ने पाती तार क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने पर इलाके की घेराबंदी की थी।
समझा जाता है कि क्षेत्र में जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी छुपे हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चार आतंकवादियों और तीन सुरक्षाकर्मियों समेत सात लोग मुठभेड़ शुरू होने के दो दिन के भीतर ही मारे गए।
बाटीधार जगंल में बने बंकरों के बारे में पकड़े गए पूर्व सहायक सब इंस्पेक्टर मुश्ताक हुसैन शाह और महिला मददगार मुनीजा बी ने कबूला है कि हमने और कुछ लोगों ने आसपास के गांव में यह अफवाह फैलाई थी कि जगंल में कुछ शेर हैं और वह बकरियों को खा रहे हैं।
जबकि कुछ लोगों की बकरियों को आतंकियों ने मार कर खाया था। लोगों में डर फैल गया और फिर कोई भी जगंल में नही गया। इस बीच वहां पर आतंकी पक्के बंकर बनाते रहे।
उधर सेना ने रॉकेट लांचर और ग्रेनेडों से कई बंकर नष्ट किए है जिसमें मेंढर की हलवाईयों की दुकानों से मिठाई के डिब्बे, दवाईयां, धार्मिक किताबें, राशन, गैस सिलेंडर, रेडियो सेट, मोबाईल फोन बैटरी, नक्शे, गर्म कपड़े और अन्य सामान बरामद हुए हैं।
हमारे जवा न बेहद क़ीमती हे इनके लिए आंतकीओ से मुक़ावले के लिए ख़ास सुरक्षित पोशाक बनाई जाए ओर य































पोस्टे बी raju chavan
छोड़ो म .... आतंकवादीय मार डालो.....
रेप्ली टू थिस कमेंट