यूपी पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट में छेद
Tue, Jan 06, 2009 at 08:30 , Updated at Tue, Jan 06, 2009 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: up, police | 6 कमेंट्स
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। आतंकियों से मोर्चा लेने के लिए मुहैया हथियार और सुरक्षा उपकरण बेहद घटिया क्वालिटी के हैं।
दरअसल यूपी पुलिसवालों को जो बुलेटप्रूफ जैकेट दी गईं है, वो एक फायर तक नहीं सह पाती। नजदीक से चलाई गई गोली भी उन जैकेट के आरपार निकल जाती है। आजमगढ़ के डीआईजी के सामने हुए परीक्षण में पुलिसवालों को मिलीं बुलेटप्रूफ जैकेट की असलियत सामने आ गई।
दरअसल सिपाहियों और अफसरों को मुहैय्या कराए गए हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की क्वालिटी परखने का फैसला किया गया और इस काम के लिए आजमगढ़ रेंज के डीआईजी विजय कुमार आगे आए। सबसे पहले बुलेट प्रूफ जैकेट को परखने का फैसला हुआ।
करीब 30 मीटर दूरी पर एक बुलेट प्रूफ जैकेट रख दी गई। डीआईजी ने AK47 राइफल संभाली और निशाना साधा। फायर होते ही वहां मौजूद पुलिसवाले बुलेट प्रूफ जैकेट की तरफ दौड़ पड़े। राइफल की एक गोली 30 मीटर दूर रखी बुलेट प्रूफ जैकेट के पार निकल चुकी थी। गोली ने जैकेट में लगे बुलेट प्रूफ टाइल को चीर डाला था।
महज एक गोली से बुलेट प्रूफ जैकेट का ऐसा हाल देखकर डीआईजी भी चकरा गए। सिपाहियों के सामने ही सुरक्षा के नाम पर उन्हें थमाई गईं बुलेट प्रूफ जैकेटों की कलई खुल चुकी थी।
पुलिसवाले ये सोचकर पसीना-पसीना हो रहे थे कि क्या ऐसी बुलेट प्रूफ जैकेट आतंकियों की गोलियों की बौछार से उनका बचाव कर सकेंगी। सिपाहियों को परेशान देखकर डीआईजी भी फिक्रमंद हो उठे।
हालांकि उन्होंने अपनी चिंता छुपाने की कोशिश की। लेकिन सच्चाई उनकी जुबान पर भी आ ही गई। हालात को भांपते हुए डीआईजी ने फौरन रिपोर्ट तैयार करने को कहा और रिपोर्ट को सभी आला अफसरों को भिजवाने का आदेश दे दिया।
बुलेट प्रूफ जैकेटों की असलियत उजागर होने के बाद डीआईजी ने दूसरे हथियारों और उपकरणों को जांचने-परखने की जहमत नहीं उठाई। जाहिर है कहीं उनके सामने ही बाकी हथियारों में भी कोई खामी निकल आती तो पुलिस विभाग की और फजीहत होती।
सरकार द्वारा यूपी पुलिस की जिंदगी से खिलवाड़ की खबर पर आप भी अपनी राय भेज सकते हैं। राय भेजने के लिए क्लिक करें।
जनता रामभरोसे चल रही हे कुछ नही हो सकता इस देश का जब तक हमारे अंदर का रावण ख़तम नही
क्या जो लोग बुलेट प्रूफ जॅकेट पहन कर शहीद हुए है वो भी यही जॅकेट्स पहने थे? यह चेक कराना
यह अच्छी बात है की कम से कम अब तो टेस्टिंग हुई. लेकिन अब ध्यान रखने की ज़रूरत है.
हम सभी भारतीयों की इंडियन गोवेरर्नमेंट से माँग है %22जो भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले है कितना ही






























पोस्टे बी prashant tripathi
mai is desh ke murdhnya neta ji logo se ye kehna chaunga ke kalidas ke trah we jis dal per
रेप्ली टू थिस कमेंट