देवदास का नया रूप, देवदास बन गया देव-डी

TimeTue, Jan 06, 2009 at 08:40 , Updated at Tue, Jan 06, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: devdas, new | 1 कमेंट्स

Email Print

अनुराग कश्यप की नई फिल्म देव-डी शरत चंद्र चटर्जी की किताब देवदास पर ही आधारित है।

अनुराग कश्यप की नई फिल्म देव-डी शरत चंद्र चटर्जी की किताब देवदास पर ही आधारित है।

    

मुंबई। एक वो देवदास जो अपनी पारो की याद में शराबी बन गया। लेकिन एक मॉडर्न देवदास जो पुराने देवदास से बिल्कुल अलग है। मॉडर्न देवदास देव-डी बन गया है। निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म देव-डी की थीम तो शरत चंद्र चटर्जी की किताब देवदास पर ही आधारित है। लेकिन अंदाज-ए-बयां थोड़ा अलग है।

अब तक आपने शाहरुख खान को देवदास के किरदार में ऐसे डायलॉग्स बोलते सुना होगा जिसे प्यार ने एक सिरफिरा आशिक बना दिया था। वक्त, जमाना के साथ-साथ देवदास भी बदल गया है। नया देवदास बिल्कुल नए अंदाज में आ रहा है। पुराने देवदास शाहरुख की जगह नए देवदास अभय देओल ने ली है। इतना ही नहीं देवदास का तो नाम भी बदल गया है। देवदास का नाम अब 'देव डी' हो गया है और प्यार का दर्द अब इमोशनल अत्याचार में बदल गया है।

निर्देशक अनुराग कश्यप ने देवदास को इस बार पूरी तरह मॉडर्न अंदाज में पेश किया है। कहानी वही लेकिन अंदाज जरा हटके। अगर गेटअप की बात करें तो पुराने देवदास शाहरुख धोती-कुर्ते में अपने प्यार के लिए भटकते रहते हैं वहीं मॉडर्न देव-डी अभय देओल शर्ट और जीन्स में अपनी गर्लफ्रेंड पारो के लिए दुखी दिखाई पड़ेंगे। पुराना देवदास प्यार की चाह में शराबी बन जन जाता है तो मॉडर्न देव-डी इश्क की राह में नशे में डूब जाता है।

देवदास जहां पारो से बिछड़ने के गम में कोठे पर पहुंचकर चंद्रमुखी से मिलता है तो देव डी को अपना सहारा एक कॉल-गर्ल में नजर आता है। यही नहीं देवदास के चुन्नी बाबू भी बदलकर देव-डी में पटना के प्रिसले बन जाते हैं।

मगर सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि क्या देवदास का ये मॉडर्न अवतार दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में सफल होगा। इसका जवाब तो फिल्म की रिलीज के वक्त ही मिलेगा।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित