क्या खूब लगते हो...बड़ी सुन्दर दिखते हो
मुंबई। जानेमाने फिल्म फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने इस बार अपने कैलेंडर में कई बॉलीवुड सितारों को जगह दी है। जिसमें से दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अजय देवगन और रानी मुखर्जी जैसे कई सितारे शामिल हैं।
शाहरुख और अजय दोनों ने फोटो शूट के लिए कई बेहतर पोज दिए हैं। जबकि रानी पूरे फोटो शूट के दौरान बिंदास नजर आ रही है। वहीं दीपिका ने तीनों से अलग हटकर पोज दी हैं। लोगों को भी दीपिका के नए फोटो शूट पसंद आया।
दीपिका पादुकोण अपने हर फिल्म के साथ कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती ही जा रही है।





























