दीपिका की तमन्ना, आमिर के साथ काम करना
Tue, Jan 06, 2009 at 09:52 , Updated at Tue, Jan 06, 2009 मनोरंजन सेक्शन
टैग: Bollywood, Stars | 0 कमेंट्स
मुंबई। दीपिका पादुकोण अपने हर फिल्म के साथ कामयाबी की बुलंदियों पर चढ़ती ही जा रही है। जब उनसे इसका राज जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मेहनत, विश्वास और सही मौका मिल जाने पर कामयाबी मिल जाती है।
दीपिका अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ चांदनी चौक टू चाइना जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसकी प्रीमियर को लेकर फिल्म के सभी सितारे जुट गए हैं। दीपिका ने कहा कि इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ स्टंट करना का उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। लेकिन काफी कुछ सीखने को मिला जो कि अच्छा लगता है।
दीपिका की मानें कि उन्होंने इससे पहले कभी एक्शन फिल्में नहीं की है। साथ ही दीपिका ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह आमिर खान के साथ फिल्म करना चाहेंगी।





























