अक्की ने ढूंढा फिल्म प्रमोशन का नया स्टाइल

TimeTue, Jan 06, 2009 at 10:21 , Updated at Tue, Jan 06, 2009 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: film, akki | 0 कमेंट्स

Email Print

 स्टंट के साथ-साथ एक्टिंग में भी अक्की बॉलीवुड में किसी से पीछे नहीं है।

स्टंट के साथ-साथ एक्टिंग में भी अक्की बॉलीवुड में किसी से पीछे नहीं है।

Watch Video

मुंबई। आजकल बॉलीवुड में तरह-तरह से फिल्म प्रमोट की जाती है। अक्की की फिल्म चांदनी चौक टू चाइना जल्द ही रिलीज होने वाली है। अक्की ने इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक बिल्कुल ही नया स्टाइल निकाला है।

अक्षय लगातार एक से एक हिट फिल्में दे रहा है। स्टंट के साथ-साथ एक्टिंग में भी अक्की बॉलीवुड में किसी से पीछे नहीं है। शाहरुख, आमिर और सल्लू को अक्की जबर्दस्त टक्कर दे रहे हैं। गौरतलब है कि अक्की को खिलाड़ी भी कहा जाता है और भला खिलाड़ी किसी काम में पीछे कैसे रह सकता। चाहे उनकी फिल्म का प्रमोशन क्यों न हो। प्रमोशन के मामले में भी खिलाड़ी कुमार गजनी और बाजीगर को मात देने के लिए निकल पड़े हैं।

दरअसल आने वाली फिल्म चांदनी चौक टू चाइना के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार सात दिनों में दुनिया के चार बड़े महानगरों का चक्कर लगाने जा रहे हैं। और इसके लिए बजट 3 करोड़ होगा। तभी तो इस प्रमोशन टूर को महाप्रीमियर प्लान कहा जा रहा है।

लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई है। अक्की ने इस प्रीमियर पर जाने के लिए बकायदा एक चार्टेड हवाई जहाज बुक किया है। और इस सफर में अक्की अकेले नहीं होंगे। उनके साथ उनकी चांदनी दीपिका, फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी और अक्षय कुमार की बीवी टिवंकल खन्ना होंगी।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

क्या कोर्ट के फैसले से समलैंगिक रिश्तों को समाज की मान्यता मिल पाएगी?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित