हॉट मल्लिका रंगी हॉलीवुड के रंग में
मुंबई। आजकल हॉट एंड सेक्सी मल्लिका शेहरावत हवा में उड़ रही हैं। वो इतनी आगे निकल गई हैं कि बाकी अभिनेत्रियां उनसे काफी पीछे रह गई हैं। आप सोच रहे होंगे कि मल्लिका की 'अगली और पगली' और 'मान गए मुगले आगम' तो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थीं तो फिर कैसे दूसरी हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल मल्लिका को हॉलीवुड की टिकट मिल गया है।
काफी दिनों से खबरों से गायब रहने वाली हॉट मल्लिका शेहरावत अब एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह मल्लिका की टिकट टू हॉलीवुड है। मल्लिका का हॉलीवुड का सफर फिल्म MYTH से शुरू हुआ। जहां उन्होंने जैकी चैंग के साथ एक छोटा सा रोल किया। लेकिन अब वो आ रही हैं स्मार्ट और Dashing brad pitt के साथ। यानी हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रॉड पिट्ट और मेडोना के पूर्व पति guy ritchie के साथ। ये फिल्म किस स्टाइल में बनेगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन कुछ भी मल्लिका के लिए ये अच्छी खबर है।
जो भी हो इसमें शक नहीं कि मल्लिका के फैंस हिंदुस्तान में न हों, लेकिन विदेशों में उनका जलवा काफी है। जैकी चैंग तो पहले ही उनके फैन थे। और पिछले दिनों सुनने में आया कि मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी मैराडोना भी मल्लिका के फैन हो चुके हैं।





























