MBA छात्रा के साथ गैंगरेप, 5 गिरफ्तार
Tue, Jan 06, 2009 at 11:46 , Updated at Wed, Jan 07, 2009 सिटी खबरें सेक्शन
टैग: Noida, girl, rape | 10 कमेंट्स
नोएडा। नोएडा के सेक्टर 41 के पास दस लोगों ने एक लड़की के साथ गैंग रेप किया। ये घटना सोमवार रात को हुई। लड़की सोमवार शाम अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर बात कर रही थी तभी वहां बाइक से 10 लोग आए औऱ उन्होंने लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की दिल्ली की रहने वाली है और एमबीए की छात्रा है।
नोएडा सिटी के एसपी अशोक त्रिपाठी ने पूरे मामले में कहा कि नोएडा के सेक्टर 39 में 10 आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नोएडा के गढ़ी चौखंडी इलाके से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि अपराधियों ने बैगनआर गाड़ी में लड़की को अगवा किया था।
एसपी ने कहा कि सभी आरोपी 18-25 साल के हैं। सभी बाइक पर सवार थे। उन्होंने कहा आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपी गढ़ी चोखंडी गांव के ही हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की को शाम साढ़े 5 बजे अगवा किया और फिर बलात्कार किया गया। पिछले दो दिनों के दौरान लड़की को अगवा करने की ये दूसरी घटना है।
रविवार को नोएडा से ही कुछ लड़कों ने कार से एक लड़की को अगवा कर लिया था। उस मामले में भी आज अपहृत लड़की का मेडिकल टेस्ट होना था। लेकिन जब उस लड़की के परिजन मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल लेकर गए तो वहां पुलिस वालों और अस्पताल कर्मचारियों ने 5 हजार रुपए की मांग कर दी। पैसे की मांग सुनते ही लड़की के परिजन बेकाबू हो गए और अस्पताल कर्मचारियों से हाथापाई हो गई।
पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षा के लिए जो भी सक्रिय कदम होगा, उस हम जल्द उठाएंगे। ताकि इस तरह के वारदात दोबारा न हो। क्या नोएडा में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है, आप आप अपनी राय दें। राय देने के लिए यहां क्लिक करें।
इट इस वेरी शामे ओं और null इन न सी र ,इट बिकम कामन ईवन दो पोलीस विल नोट डूयिंग
इन सब लड़को (अपराधियो ) के हाथ और पैर काट दो........ बस .....
ऐसे आदमी को नपुंसक बना देना चाहिए जिससे वो आगे से वो ऐसा काम कर ही ना सके साथ ही






























पोस्टे बी riya
अगर एक लड़की इतनी ही सुरक्षित है टू उसे कही जाने की ज़रूरत ही कहा है, पता नही हमारी पोलीस
रेप्ली टू थिस कमेंट