IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

मनमोहन की दो टूक पर पाक तिलमिलाया

Posted on Jan 06, 2009 at 08:10pm IST | Updated Jan 06, 2009 at 10:22pm IST

Email
Print

इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान के बाद खुद को चारों ओर से घिरा देख पाकिस्तान ने 'आक्रमण ही सुरक्षा है' की नीति अपना ली है। पाकिस्तानी सरकार का हर एक महकमा सफाई देने में जुट गया है।

मुंबई हमले में पाकिस्तानी हाथ के जो सबूत भारत ने सौंपे हैं, वो भी उसने चौबीस घंटे के भीतर ही नकार दिए। यही नहीं, पाकिस्तान ने भारत पर जंग का माहौल बनाने का आरोप भी लगा दिया है। पाक अब भी मुंबई हमलों के सबूतों पर अंधा और बहरा बना हुआ है।

-उसे मुंबई हमलों के दौरान सैटेलाइट फोन पर आतंकवादियों के साथ लाहौर में बैठे आकाओं से की गई बातचीत सुनाई नहीं दे रही है।

-उसे भारतीय बोट कुबेर से मिले आतंकवादियों का मेड इन पाकिस्तान वाला एक भी सामान नजर नहीं आ रहा है।

-उसे हमलों के बाद गिरफ्तार इकलौते जिंदा आतंकवादी अजमल कसाब का कबूलनामा भी फर्जी नजर आ रहा है। पाकिस्तान में रहने वाले उसके मां-बाप की पहचान पर भी उसने आंखें मूंद ली हैं।




लेकिन जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दोटूक बयान दिया कि पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद फैलाता है तो पाकिस्तान के कान गर्म हो गए। आनन-फानन में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और सेना प्रमुखों की बैठक बुलाकर मीटिंग ली। और इसके बाद प्रधानमंत्री गिलानी के सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद अली दुर्रानी ने बयान दागा-भारत के प्रधानमंत्री का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों देशों को एक दूसरे पर दोषारोपण से बचना चाहिए।

उसी वक्त भारत के खिलाफ एक साथ कई मोर्चों से बयानबाजी शुरू हो गई। पाक विदेश सचिव सलमान बशीर बोले कि भारत पूरे इलाके को जंग में झोंकने की कोशिश में है। भारतीय प्रधानमंत्री के बयान ने हालात और तंज कर दिए हैं। वहीं पाक विदेश सचिव सलमान बशीर ने भारत की ओर से भेजे गए सबूतों को हवा में उड़ा दिया और कहा कि - भारत ने पाकिस्तान को मुंबई हमलों से जुड़े कोई सबूत नहीं दिए हैं, हां कुछ जानकारियां जरूर भेजी गई हैं जिनमें दम नहीं है। ये जानकारियां भरोसेमंद नहीं लगतीं।

पाकिस्तान की संसद में भी मनमोहन सिंह के बयान की गूंज सुनाई पड़ी। पाक विदेश राज्य मंत्री मलिक अहमद खान ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करना चाहता है। उसने जो सबूत दिए हैं वो अधूरे हैं और उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता। दरअसल पहली बार पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर बुरी तरह घिरा नजर आ रहा है। उसपर आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई का भारी दबाव है। लेकिन उसने भारत के सबूतों को गंभीरता से नहीं लेते हुए फिर ये साबित कर दिया है कि आतंकवाद को अपनी जमीन से उखाड़ फेंकने पर वो कितना गंभीर है। दबाव के बीच बयान और बयानों में कभी राजनीति तो कभी कूटनीति। कब खत्म होगा ये सिलसिला।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pakistan, Denied, Allegations



पिछली खबर
माईस्पेस पर किशोरों में हिंसा, यौन संबंधों और नशे की चर्चा
अगली खबर
'भारत के सबूत किसी काम के नहीं'

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7