दीपिका के बर्थडे पर रणबीर ने सिगरेट छोड़ी
Wed, Jan 07, 2009 at 09:06 , Updated at Wed, Jan 07, 2009 मनोरंजन सेक्शन
टैग: Bollywood, Stars | 0 कमेंट्स
मुंबई। मंगलवार को हॉट एंड सेक्सी दीपिका का जन्मदिन कल था। जाहिर है दीपिका जन्मदिन पर कई तोहफे मिले होंगे। लेकिन हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर ने उनको क्या तोहफे में दिया। ये राज जो अभी तक राज था। आप सोच रहे होंगे कि रणबीर ने दीपिका को ऐसा कौन सा तोहफा दिया जो दीपिका ने छिपा के रखा है।
कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर के लिए तब से सब कुछ बदल गया है। जबसे दीपिका ने उनकी जिंदगी में कदम रखा है। कहते हैं प्यार इंसान को जिंदगी जीना सिखा देता है। तभी तो कभी सिगरेट पीने वाले रणबीर ने अपने प्यार के लिए सिगरेट से तौबा कर लिया है। रणबीर दीपिका के जन्मदिन से पहले तक खूब सिगरेट पीते थे। लेकिन अब उन्होंने इसे त्याग दिया है। अगर आप दीपिका से पूछेंगे कि रणबीर ने उन्हें बर्थडे पर क्या तोहफा दिया है तो दीपिका ने कहा कि गिफ्ट सीक्रेट है।
दरअसल जो काम रणबीर के मां-पिता नहीं कर सके वो दीपिका ने कर दिखाया। लेकिन सुनने में आया है कि रणबीर का ये फैसला खुद का था। दीपिका ने कभी रणबीर को इसके लिए नहीं टोका पर दीपिका की खुशी के लिए उन्होंने एक जनवरी से सिगरेट को हाथ नहीं लगाया है।





























