प्यार की गहराई,बिल्लो ने जॉन की जींस पहनी
मुंबई। बिपाशा बसु को अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉन को इम्प्रेस करने के लिए एक नया आइडिया सूझा है। वैसे ये आइडिया बिपाशा ने हॉलीवुड से सीखा है। बिपाशा बसु पर अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार है। जो अब तक बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस ने नहीं किया है।
दरअसल हॉट एंड सेक्सी बिपाशा आजकल अपने बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम की जींस पहनकर अपने प्यार की गहराई का इजहार कर रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि अचानक बिपाशा को इस अंदाज में अपना प्यार जताने की क्या जरूरत गई। कहीं बिप्स अपने बॉयफ्रेंड जॉन को लेकर इंसक्योर तो नहीं हो गई है। जब से फिल्म दोस्ताना में जॉन ने अपनी सेक्सी बॉडी दिखाई है, तभी से हर जुंबा पर उनका ही नाम है। ऐसे में बिपाशा का अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए इंसक्योर फील करना लाजमी है।
वैसे भी बंगाली बाला बिपाशा काफी समय से खबरों से गायब हैं। सुर्खियों में आने के लिए बिल्लो रानी अब जॉन की जींस पहन रही हैं। लेकिन एक बात समझ में नहीं आती कि जॉन की जीन्स इन्हें कैसे फिट हो गई। कहीं इन दिनों बिपाशा इतनी मोटी तो नहीं हो गई कि आपको अपनी जीन्स फिट ही नहीं हो रही। इसलिए ब्वॉयफ्रेंड की जीन्स पहननी पड़ रही है।
खैर कोई बात नहीं दुनिया में बिपाशा पहली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं जो अपने ब्बॉयफ्रेंड की जीन्स पहन रही हैं। हॉलीवुड में तो ब्वॉयफ्रेंड की जीन्स पहनना एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। सुपरमॉडल बिक्टोरिया बेखम भी अपने फुटबॉलर पति डेविड बेखम की जीन्स पहन चुकी हैं। मशहूर एक्ट्रेस केटी होम्स भी अपने हैंडसम हसबेंड टॉम क्रूस की जीन्स पहनकर कुछ ऐसी मिसाल पेश कर चुकी हैं।






























