पगड़ी वाले सिंह इज..बन गए मूंछ वाले सिद्धू

TimeWed, Jan 07, 2009 at 10:13 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: akki, bollywood | 0 कमेंट्स

Email Print

सिंह इज किंग में लगाई पगड़ी और अब चांदनी चौक टू चाइना में उगाई मूंछें।

सिंह इज किंग में लगाई पगड़ी और अब चांदनी चौक टू चाइना में उगाई मूंछें।

Watch Video

मुंबई। फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अक्षय कुमार की सर पर चोटी, पतली बारीक मुंछें और बोलचाल के अंदाज बिल्कुल दिल्ली के चांदनी चौक के टपोरी जैसी है। वैसे अक्की जो भी करते हैं वो फैशन बन जाता है। दरअसल अक्षय कुमार एक्सपरिमेंट करने में सबसे आगे हैं। कभी अपने रोल्स के साथ तो कभी अपने लुक्स को लेकर। सिंह इज किंग में लगाई पगड़ी और अब चांदनी चौक टू चाइना में उगाई मूंछें।

फिल्म में सिद्धु यानी अक्षय कुमार चांदनी चौक पर भाजी काटता है। छोटे कटे बाल, मामूली गेटअप और चेहरे पर लंबी पतली मूंछ। फिल्म के प्रोडयूसर रोहन सिप्पी के मुताबिक सिद्धू की ये मूंछें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं लेकिन उनकी पतली सी बारीक मूंछों का राज छिपा है।

केवल रोहन ही नहीं अक्षय का ये गेटअप किसी और से भी INSPIRED है। दिल्ली के चांदनी चौक के लड़के से हावभाव लाने के लिये अक्की ने अपने ही मैकअप मैन नरेन्द्र दादा की भी कॉपी की है। पिछले 20 साल से अक्षय का मेकअप करते नरेन्द्र को अक्षय ने काफी करीब से देखा है और शायद इसलिए उनको कॉपी करना अक्षय के लिए काफी आसान भी था।

जहां रोहन उनकी मूंछों के लिए प्रेरणा बने वहीं नरेन्द्र से अक्की ने बोल चाल का ढंग चुराया। वैसे एक बात तो माननी पड़ेगी कि अक्षय अपने आसपास के लोगों को काफी अच्छे से गौर करते हैं। तभी तो वो किरदारों में अपने आपको बड़ी ही आसानी से ढाल लेते हैं।

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित