'भारत ही नहीं दुनिया के लिए खतरा है पाक'

TimeWed, Jan 07, 2009 at 11:26 , Updated at Wed, Jan 07, 2009 दुनिया सेक्शन

Tagsटैग: Pak,India | 4 कमेंट्स

Email Print

बुश के सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हेडली ने पाक को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया।

बुश के सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हेडली ने पाक को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया।

Watch Video

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में जारी उथलपुथल न सिर्फ भारत, बल्कि शेष दुनिया के लिए खतरा है। अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास के लिए भी यह बड़ा खतरा है। यह कहना है राष्ट्रपति जार्ज बुश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हैडली का।

हैडली ने 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के साथ खास बातचीत में कहा, "नए राष्ट्रपति बराक ओबामा की विदेश नीति के लिए सबसे बड़ी चुनौती इराक या अफगानिस्तान नहीं, बल्कि पाकिस्तान होगा।" हैडली बुधवार को अपना विदाई भाषण देने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती उथलपुथल हमारे लिए खतरा है। इससे न सिर्फ अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास को खतरा है, बल्कि पड़ोसी मुल्क भारत को भी खतरा है। मुंबई का हमला इसका उदाहरण है। पाकिस्तान के शहरों की सुरक्षा भी खतरे में है।"

हैडली ने कहा कि आतंकवादियों को पाकिस्तान को पूरी तरह अस्थिर करने में कामयाबी मिल गई तो पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैल जाएगी। इसके घातक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की अशांति का समाधान निकाले बिना आप अफगान संकट का हल नहीं ढूंढ़ सकते। यही कारण है कि मैं यह मानता हूं कि आगामी प्रशासन के लिए पाकिस्तान केंद्रीय चुनौती है।"

उन्होंने रूस के साथ रिश्ते को भी ओबामा प्रशासन की प्रमुख चुनौतियों में शुमार किया। हैडली ने प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के मसले पर रूस और यूरोपीय संघ के बीच तनाव को इसका उदाहरण दिया।

गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर ने भी कहा था कि अब यह स्पष्ट हो गया कि मुबंई में हुए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का पाकिस्तान से संबंध है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों की गुत्थी सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान को मिलकर काम करना चाहिए।

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बाउचर ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को हमलों की गुत्थी मिलकर सुलझानी चाहिए।

दूसरी तरफ मंगलवार को दिल्ली में सुरक्षा मुद्दे पर हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि आतंकवाद पाकिस्तान की सरकारी नीति बन गई है।

पोस्टे बी brajesh

पाक तेरोर कॅंप पर इंडिया को मिल्टरी अट्तक करना चाहिए.

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी yaya

अमरीका के राष्ट्रपति बुश के राष्ट्र्ए सुरक्षा सलाहकार स्टीफन हेडले कॅया कहना है की पाकिस्तान का आतंकवाद ना सिर्फ़ भारत

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Hindustani

आदमी को जब हर्निया होता है तो जल्दी ही उसका आपरेशन करा देता है ठीक उसी तरह दुनिया का सबसे

रेप्ली टू थिस कमेंट

पोस्टे बी Hemant Kumar

यह खतरा कुछ दिन का मेहमान हे इस दुनिया मे. इस प र श नि का प्रकोप च ल र

रेप्ली टू थिस कमेंट

हॉट सीट

हॉट सीट में सबसे वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और आशुतोष...

सारे शो देखें »

IBN7 अब टाटास्काई पर भी उपलब्ध। चैनल नंबर 511

आप ममता के रेल बजट को 100 में से कितने नंबर देगें?

20(खराब)

50(औसत)

70(बढ़िया)

70 से ऊपर(बहुत बढ़िया)

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित