पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सब सस्ते होंगे
Wed, Jan 07, 2009 at 14:09 , Updated at Wed, Jan 07, 2009 कारोबार सेक्शन
टैग: oil, devra | 4 कमेंट्स
नई दिल्ली। केंद्र सरकार लोगों को नए साल पर तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार ने रसोई गैस के दाम में 20 से 25 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती के साथ ही पेट्रोल, डीजल के दामों में भी कमी करने का मन बना लिया है। लेकिन इस तोहफे के लिए अभी 2 से 3 हफ्ते इंतजार करना पड़ेगा।
मंदी की मार और लोकसभा चुनाव की आहट। ऐसे में लोगों को लुभाने के लिए सीधे रसोई को राहत देने से बेहतर क्या हो सकता है। सरकार बीते दिसंबर में पेट्रोल में 5 और डीजल के दाम में 2 रुपए की कटौती कर चुकी है, लेकिन तब गैस सिलेंडर पर राहत नहीं दी गई थी। पर जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, सरकार की जुबान में मिठास आती जा रही है।
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि आने वाले 2-3 हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती पर विचार कर रहे हैं। गैस सिलेंडर के दामों में भी 20 से 25 रुपए की कटौती हो सकती है।
सरकार के इस कदम के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट भी है। जुलाई 2008 में कच्चे तेल की कीमत करीब 150 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी जिसकी वजह से भारत में भी कीमतें बढ़ाई गई थीं। रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये, डीजल प्रति लीटर 3 रुपये और पेट्रोल 5 रुपये महंगा हुआ था। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 50 डालर प्रति बैरल हैं। इसलिए सरकार को दाम घटाने में मुश्किल नहीं होगी।
लेकिन विपक्ष की नजर में सरकार का ये फैसले सिर्फ चुनावी है। इस बारे में बीजेपी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद का कहना है कि ये फैसले सरकार चुनावी मौसम को देखते हुए कर रही है। बीजेपी तो पहले से ही पेट्रोलियम के दामों में कटौती करने की मांग कर रही थी।
जो भी हो, दाम घटने का सीधा लाभ तो आम जनता को होगा ही। लेकिन खतरा ये है कि सरकार का ये चुनावी दांव तेल कम्पनियों पर भारी न पड़ जाए। महंगाई दर में आई गिरावट ने सरकार के हौसले बुलंद कर दिए हैं। इस चुनावी मौसम में सरकार जनता के सामने रियायतों का पिटारा खोलने की तैयारी में ताकि समय रहते इसकी जमकर फसल काटी जा सके।
इट्स नाइस गोवेमेंट गोयिंग तो रेड्यूज़ प्राइस बुत डॉन'त रेदू प्राइस ऑफ गॅस इट मे क्रियेट प्राब्लम इन फ्यूचर.






























पोस्टे बी Harendra Singh
जब $ 151 प्रति बैरल थी जब पेट्रोल की कीमत 50-51 रुपये प्रति लीटर थी और जब इंटरनॅशनल मार्केट में
रेप्ली टू थिस कमेंट