'स्लमडॉग मिलियनेयर' के खिलाफ याचिका दायर

TimeWed, Jan 21, 2009 at 20:50 मनोरंजन सेक्शन

Tagsटैग: Bollywood, Stars | 0 कमेंट्स

Email Print

ए आर रहमान और अनिल कपूर के खिलाफ याचिका दायर।

ए आर रहमान और अनिल कपूर के खिलाफ याचिका दायर।

पटना। झुग्गीवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार विजेता बहुचर्चित फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म में काम करने वाले भारतीय कलाकारों को अदालत में घसीटने की तैयारी की है।

तपेश्वर विश्वकर्मा नामक इस व्यक्ति का आरोप है कि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म का टाइटल झुग्गिवासियों का अपमान करता है। विश्वकर्मा झुग्गी-झोपड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव हैं।

उन्होंने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष फिल्म के संगीत निर्देशक ए. आर. रहमान, अभिनेता अनिल कपूर और इस फिल्म से जुड़े़ तमाम भारतीय कलाकारों के खिलाफ याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई की पहली तारीख 5 फरवरी मुकर्रर की गई है।

विश्वकर्मा के वकील श्रुति सिंह ने कहा कि इस याचिका में विश्वकर्मा ने अदालत से लाखों झुग्गीवासियों के सम्मान की रक्षा करने की गुहार लगाई है। इस याचिका में फिल्म के निर्देशक डेनी बोयले के खिलाफ कोई शिकायात नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा ने अपनी याचिका में साफ कहा है कि उन्हें अंग्रेज फिल्मकारों से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि पूर्वज भी हमें 'कुत्ते' कहकर पुकारा करते थे लेकिन दुखद तो ये है कि जिस फिल्म में झुग्गीवासियों के लिए स्लमडॉग शब्द का इस्तेमाल किया गया है उससे भारतीय कलाकार भी जुड़े़ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह नाम मानवीय मूल्यों के खिलाफ है। याचिका की प्रति राज्य मानवाधिकार आयोग और सेंसर बोर्ड को भेजा गया है।

श्रुति सिंह ने बताया कि उन्होंने सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष शर्मिला टैगोर से अनुरोध किया है वे इस फिल्म के भारत में प्रदर्शन की अनुमति न दें।

आपकी किस्मत

हर इंसान को ये जानने की चाहत होती है कि...

सारे शो देखें »

IBN7SuperIdols
budget

क्या महिलाओं को 33 फीसदी की बजाय 20 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | शिकायत निपटारा | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित