वेलकम-2009

साल 2008 को देश ने नम आंखों से विदाई दी। देश ने साल 2008 में कई बड़े मुश्किलों का सामना किया। कुछ ऐसी घटनाएं जिसे देश शायद नहीं भूल पाएंगे। जिसमें मायानगरी पर अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला भी एक है। आर्थिक मंदी जिसने उतार-चढ़ाव देखने को मजबूर किया। नए साल के शुभ अवसर पर IBN7 ने कुछ खास प्रोग्राम तैयार किए हैं। जिन्हें आप इस स्पेशल में देख सकते हैं।

दहल गई मायानगरी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर आतंकी हमलों से दहल उठी। सरहद पार से आए मौत के सौदागरों ने 26 नवंबर की रात से ऐसा खूनी खेल शुरू किया जिसके खत्म होने तक सौ से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके थे और सैकड़ों घायल हो चुके थे। पूरे एक दिन तक मुंबई को आतंकियों ने जैसे हाईजैक कर रखा और देश के कई जांबाज अफसरों को सदा के लिए सुला दिया।

हिन्दुस्तान की कसम

'हिन्दुस्तान की कसम' IBN7 का एक खास प्रोग्राम जिसमें होती हैं देश की वो बड़ी खबरें जिसका होता है सीधे समाज से सरोकार।

चुनाव 2008 स्पेशल

सत्ता का सेमीफाइनल होने को है। इलेक्शन कमीशन ने 6 राज्यों (मिजोरम, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर) में चुनाव का ऐलान कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इसके बाद ही लोकसभा के चुनाव होंगे इसलिए सभी पार्टियां पूरे दमखम से इस चुनावी संग्राम में कूद पड़ी हैं। आप हमारे इस स्पेशल सेक्शन में चुनावी तैयारियों से जुड़ी पल-पल की खबरें पढ़ सकते हैं।

भगवा आतंकवाद

मालेगांव धमाकों की जांच कर रही एटीएस के खुलासे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जांच में एक के बाद एक सामने आ रहे सबूतों से साफ है कि जेहाद के जहर का सामना करने के नाम कर कट्टर हिंदू संगठन खुद आतंक के खौफनाक रास्ते पर चल पड़े हैं। और तो और भगवा ब्रिगेड की इस आतंकी साजिश में साध्वी से लेकर सेना के अफसर तक गुनहगारों की कतार में खड़े दिख रहे हैं।

हंसी रोको तो जानूं

कहते हैं हंसने से व्यक्ति की उम्र बढ़ती है। तो फिर देर किस बात की शुरू कर दीजिए हंसना। हंसी रोको तो जानूं में हम आपके लिए हंसी का फुव्वारा लेकर आए हैं। इस हंसी के फुव्वारे में शामिल होकर आप अपनी टेंशन को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।

मंदी की मार

अमेरिकी शेयर बाज़ारों में गिरावट का असर एशियाई और यूरोपीय बाज़ारों पर दिख रहा है। विकास की सूरत पर ग्रहण लग चुका है। भारत में मुंबई शेयर बाज़ार लगातार गिर रहा है। गिरते बाजार की वजह से दुनियाभर में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। पेश है आईबीएन7 की इस भयानक मंदी से जुड़ीं खास खबरें।

IBN7 डायमंड स्टेट्स अवॉर्ड्स

IBN7 ने शुरू की है एक नई पहल। जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिकता और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने वाले राज्यों को सम्मनित करने की पहल। IBN7 ने दिए विकास के अगुआ राज्यों को डायमंड स्टेट्स अवॉर्ड्स।

इलेक्शन शोज

सत्ता का सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। इलेक्शन कमीशन और पार्टियां कमर कसकर तैयार हैं और तैयार है आईबीएन7 भी चुनाव से जुड़ी हर खबर आप तक पहुंचाने के लिए। देखिए चुनाव पर आईबीएन7 की खास पेशकश सोमवार से शुक्रवार शाम सात बजे मेरा वोट-मेरी सरकार और रात साढ़े आठ बजे वोट की चोट।

अपराध की दुनिया

इक्कीसवीं सदी के समाज में अपराध ने अपना चेहरा बदला है। हम आपको समाज में हो रहे हर अपराध की जानकारी देंगे। किस तरह हमारे समाज में अपराध ने अपने पांव पसार लिए हैं, कैसे इस अपराध की दुनिया में लोग शामिल हो जाते हैं, कैसे एक आम इंसान एक अपराधी बन जाता है, क्यों हमारे समाज में अपराध बढ़ गया है?

    अगला »

ज़िंदगी लाइव

मुसीबतों, परेशानियों, हादसों और कुदरत के कहर में फंस कर...

सारे शो देखें »

क्या आपको लगता है कि भारत के दिए सबूतों पर पाक कोई कार्रवाई करेगा?

हां

नहीं

पता नहीं

हमारे बारे में | विज्ञापन | हमें बताइए | RSS

कॉपीराइट IBN7 खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित